हैंड सैनिटाइजर का ज्यादा इस्तेमाल सेहत के लिए हानिकारक, जानें क्या प्रभाव पड़ता है?

हैंड सैनिटाइजर का ज्यादा इस्तेमाल सेहत के लिए हानिकारक, जानें क्या प्रभाव पड़ता है?

सेहतराग टीम

कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सभी लोगों ने मास्क पहनना शुरु कर दिया है और हाथ धुलने के लिए साबुन की जगह हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने लगे हैं। यह इसलिए क्योंकि हैंड सैनिटाइजर हमारे हाथों से कीटाणुओं और बैक्टीरिया को नष्ट कर देता है और साथ ही इसके इस्तेमाल के बाद हाथों में से हल्की महक भी आने लगती है। लेकिन क्या आपको पता है कि इसका बार-बार प्रयोग आपको नुकसान पहुंचा रहा है। जी हां यह बात बिल्कुल सही है, दरअसल हैंड सैनिटाइजर में पाए जाने वाले तत्व हमारी त्वचा और हमारी सेहत के लिए काफी हानिकारक होते हैं। इसलिए इसका प्रयोग जितना जरुरी हो उतना ही करना चाहिए। वैसे आज हम आपको यही बताएंगे कि आखिर इसके प्रयोग से हमे क्या नुकसान होता है?

पढ़ें- इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 9 तरीके, जल्दी नही होंगे बीमार, वायरस इंफेक्शन से भी बचेंगे

  • आज कल के समय में कई लोगों को आदत होती है कोई भी काम करते है उसके बाद वह अपने हाथों को अच्छे से धुलते है। वहीं कई लोग साबुन और पानी की बजाए हैंड सैनिटाइजर के प्रयोग से धुलते है। अगर आप भी ऐसा कुछ कर रहे है तो सावधान हो जाइए, अन्यथा यह आपकी त्वचा को रुखा कर देगा। त्वचा रुखा बनाने के अलावा भी कई तरह के नुकसान उठाने पड़ सकते है। तो आइए जानते है हैंड सैनिटाइजर के प्रयोग से हमारे शरीर को क्या-क्या नुकसान होता है।
  • सैनिटाइजर में अल्कोहल की मात्रा होने की वजह से ये बच्चों की सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं, खासकर यदि बच्चे इसे नादानी में निगल लें।
  • सैनिटाइजर में खुशबू के लिए फैथलेट्स नामक रसायन का इस्तेमाल किया जाता है, इसकी मात्रा जिन सैनिटाइजर में ज़्यादा होती है, वे हमारे लिए हानिकारक होते हैं। इस तरह के अत्यधिक खुशबू वाले सैनिटाइजर लीवर, किडनी, फेफड़े तथा प्रजनन तंत्र को नुकसान पहुंचाते हैं।
  • कई रिसर्च के अनुसार इसका ज्यादा प्रयोग बच्चों की इम्यूनिटी को भी घटाता है।
  • हैंड सैनिटाइजर में टाइक्लोसान नाम एक केमिकल होता है, जिसे हाथ की स्किन सोख लेती है। इसके ज्यादा इस्तेमाल से यह केमिकल आपकी त्वचा से हुते हुए आपके स्क्त में मिल जाता हैं। रक्त में मिलने के बाद यह आपकी मांसपेशियों के ऑर्डिनेशन को नुकसान पहुंचाता है।
  • इसके ज्यदा इस्तेमाल से त्वचा ड्राई हो जाती है।
  • हैंड सैनिटाइजर में विषैल तत्व और बेंजाल्कोनियम क्लोराइड होता है, जो कीटाणुओं और बैक्टीरिया को हाथों से बाहार निकाल देता है, लेकिन यह हमारी त्वचा के लिए अच्छा नहीं होता है। इससे त्वचा में जलन और खुजली जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-

क्या हेयर फॉल और हेयर लॉस दोनों एक जैसी समस्याएं हैं?

कोरोना वायरस से दूर रहना है तो ये गलतियां न करें

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।